विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर किया लोगों को जागरूक
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर किया लोगों को जागरूक
-जिला चिकित्सालय में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मथुरा । विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नीरज अग्रवाल मौजूद रहे, कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एआरटीसी, डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ0 एस0पी0 शर्मा बाल रोग विशेषज्ञ सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की ।
.jpg)
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने वायरल हेपेटाइटिस के प्रकार, इसके संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, समय पर जांच, हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण तथा उपलब्ध उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाएं, समय पर जांच कराएं तथा हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक बनें, इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने हेपेटाइटिस मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जागरूकता फैलाने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया, कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को जन-जागरूकता अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के संदेश के साथ किया गया ।







.jpeg)







