बिजली के खंभे में उतरे करंट से गाय की हुई मौत, आक्रोश

बिजली के खंभे में उतरे करंट से गाय की हुई मौत, आक्रोश
-थाना फरह क्षेत्र के शहजादपुर में हुई घटना, बिजली विभाग की लापरवाही बनी बजह
  मथुरा । थाना फरह क्षेत्र के गांव शहजादपुर में बारिश आ जाने के कारण बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई, गांव में बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था और करंट उतरने की समस्या को लेकर पिछले करीब दो वर्षों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया ।


   ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, इसके बावजूद खंभों और तारों की मरम्मत नहीं कराई गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय चरते हुए बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई जिससे उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई, उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, लोगों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में जर्जर तार, ढीले कनेक्शन और करंट उतरने जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। 
  ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा जर्जर तारों और खंभों को बदलने के आदेश भी जारी हैं, इसके बावजूद क्षेत्र में हालात जस के तस बने हुए हैं, लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से भी इनकार नहीं किया जा सकता, ग्रामीणों ने मृत गाय के मालिक को उचित मुआवजा देने, पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1950277
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.