ठकुरानी घाट पर श्रद्धालुओं को दिया गया स्वच्छ यमुना का संदेश

ठकुरानी घाट पर श्रद्धालुओं को दिया गया स्वच्छ यमुना का संदेश
  गोकुल । ब्रज वैभव अभियान अंतर्गत "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" स्वच्छता महाअभियान में रविवार को गोकुल के ठकुरानी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, अभियान में हार्टफुलनेस फाउंडेशन के स्वयंसेवियों, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद तथा नगर पंचायत गोकुल के कर्मियों ने श्रमदान कर घाट और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया, स्वच्छता के साथ ही जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया।     


   अभियान के दौरान गोकुल के घाट पर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पूजा सामग्री यमुना में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर डालने तथा सभी घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की गई, विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों को स्वच्छता संबंधी पत्रक वितरित कर स्वच्छ एवं हरित ब्रज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश भी दिया, हार्टफुलनेस के कोऑर्डिनेटर निशांत शर्मा ने कहा कि ब्रज वैभव अभियान अब जनसहभागिता से जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है, इसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों को एक साथ जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है । 
   यह अभियान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रहा है, हाल ही में अभियान की गतिविधियों की प्रस्तुति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष दी गई थी जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए इस जनभागीदारी आधारित पहल की प्रशंसा की, अभियान के अंत में विभिन्न शहरों से भगवान श्रीकृष्ण के गांव गोकुल पहुंचे सभी स्वयंसेवियों ने यमुना संरक्षण, स्वच्छ ब्रज और पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का भी संकल्प लिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1955554
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.