झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाया गया मित्रता दिवस
झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाया गया मित्रता दिवस
मथुरा । मित्रता दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों के साथ स्नेह एवं अपनत्व के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, संस्था के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ खेलकूद, संवाद एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, साथ ही बच्चों को मिठाई, बिस्कुट एवं नए वस्त्र वितरित किए गये ।
.jpg)
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और मित्रता दिवस की खुशियां साझा कीं, संस्थापक श्री शर्मा ने कहा कि सच्ची मित्रता का अर्थ केवल अपने मित्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन बच्चों तक भी प्रेम, सहयोग और अपनत्व पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ साथ समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं ।







.jpeg)







