एलपीसी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शुरू हुआ जीर्णोद्धार
एलपीसी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शुरू हुआ जीर्णोद्धार
मथुरा । शिक्षा के मंदिर को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण प्रदान करने की दिशा में वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन ने एक और सराहनीय कदम उठाया है, फाउंडेशन के अमूल्य सहयोग से एल.पी.सी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मथुरा में विद्यालय परिसर के जीर्णोद्धार नव शौचालय निर्माण व शुद्ध पानी हेतु आर ओ वाटर प्लांट का कार्य हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ, इस शुभ अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कार्य का श्रीगणेश किया ।
.jpg)
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक श्याम बिहारी शास्त्री, प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा चौधरी, कार्यालय अधीक्षक अतुल चौधरी, विद्यालय लिपिक हेमंत सारस्वत सहित अन्य विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, विद्यालय प्रशासन ने फाउंडेशन की सामाजिक पारदर्शिता और समर्पण के लिए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया, वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन की इस अनूठी पहल पर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने ब्रजेश चतुर्वेदी सहित वेक अप फाउंडेशन टीम की प्रशंसा की है ।
डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा एल पी सी आर्य कन्या इंटर कॉलेज मथुरा एक शहर की एक प्राचीन और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था है विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और छात्राओं के अध्ययन हेतु सुगम वातावरण तैयार करने में वेक अप वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास अत्यंत वंदनीय और प्रेरणादायी है, सामाजिक संस्थाओं का शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार आगे आना समाज में सकारात्मक बदलाव की बड़ी मिसाल है, संस्था द्वारा निभाया जा रहा यह दायित्व अत्यंत सराहनीय है ।







.jpeg)







