श्रावण के पहले सोमवार को प्रशासन ने की व्यवस्था चाक-चौबंद
श्रावण के पहले सोमवार को प्रशासन ने की व्यवस्था चाक-चौबंद
-डीएम, एसएसपी ने कावड मार्गों और शिव मंदिरों पर किया सघन निरीक्षण
मथुरा । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर एवं सावन के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत सुप्रसिद्ध श्री चिंताहरण महादेव मंदिर का निरीक्षण किया, दोनों अधिकारियों ने श्रावण माह के पावन अवसर पर पवित्र कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी नगर तिराहा, यमुना एक्सप्रेस वे राया कट, थाना राया क्षेत्रान्तर्गत बिचपुरी चौकी तथा अलीगढ़ बॉर्डर तक निरीक्षण किया, कांवड़ियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, सीसीटीवी, पेयजल, यात्रा मार्ग, यातायात, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया ।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दुकानदारों एवं मिष्ठान विक्रेताओं से अनुरोध किया कि गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का प्रयोग करे, उन्होंने एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें, मंदिरों के प्रबंधकों से संवाद स्थापित करे तथा भीड़ नियंत्रण हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, डीएम एवं एसएसपी ने श्री चिंताहरण महादेव मंदिर के निकट स्थित घाट का निरीक्षण किया, उन्होंने घाटों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, डीएम ने एसडीएम महावन को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
.jpg)
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम मांट चंद्रभूषण प्रताप को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में नियमित दूरी पर स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस, सफाई कर्मचारी तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें, कहा कि यातायात सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं, उन्होंने पेड़ो की छटाई, अस्पतालों में बेड आरक्षित, ड्रोन के माध्यम से निगरानी आदि के निर्देश दिए, कहा कि कांवड़ियों को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है, साफ-सफाई, गड्ढामुक्त सड़क, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती आदि के निर्देश दिए, कहा की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा सोशल मीडिया पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण करे तथा सुदृढ़, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, उन्होंने पीस कमिटी की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।







.jpeg)







