अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
-भूमाफिया पर लगाया दलित की भूमि हड़पने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
मथुरा । सोमवार को बडी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की, इन लोगों का आरोप है कि एक सत्ताधारी दल से जुड़े बड़े नेता ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया हैं, इन लोगों का आरोप है कि वह दलित है इसलिए उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, यह लोग अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के बैनरतले रमेश सैनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ।

रमेश सैनी ने बताया कि गांव देवसेरस थाना गोवर्धन निवासी सुभाष जाटव की चौहद्दी लगी जमीन पर कथित भू माफिया सत्ता का संरक्षण प्राप्त जगदीश नौहवार एवं उनके गुर्गे रंजीत व अन्य आठ 10 लोगों ने जबरन मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जमीन चुरा हंसी थाना राया तहसील मांट स्थित जमीन पर जबरन अपना नाम लिखवाकर अवैध कब्जा कर धमकी दी है कि कहीं भी चले जाओ कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमीन मुक्त करने की मांग की ।
.jpg)
समाजसेवी लुकेश कुमार राही ने कहा कि एक तरफ बुलडोजर चला रहे हैं, वहीं जाति आधार पर कुछ लोगों संरक्षित भी किया जा रहा है, भू माफियाओं के खिलाफ नहीं हुई अभी तक कार्रवाई इसका सबूत है, साथ ही चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर अनुसूचित जाति के लोगों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए संगठन मजबूर होगा जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे, प्रदर्शन के दौरान सुभाष कुमार, लक्ष्मी नारायण एडवोकेट, कान्हा ठाकुर, रवि ठाकुर, एड सचिन अग्रवाल, खूबी राम पंडित, मंजू, पुरनदेवी, लक्ष्मी, भूरी, गुड्डी, सुरजपाल, विनोद, पिंटू, अनिल, सचिन, श्री देवी, सुनीता, ममता, सुमित, गुड्डू अन्य लोग मौजूद रहे ।







.jpeg)







