गोवर्धन चौराहे पर कैफे में लगी आग, मची अफरातफरी
गोवर्धन चौराहे पर कैफे में लगी आग, मची अफरातफरी
-मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व अग्निशमन की गाड़ियां, शीशे तोड़कर अंदर पहुंचे दमकलकर्मी
मथुरा । महानगर के गोवर्धन चौराहे के पास सोमवार सुबह एसी के आउटडोर यूनिट में आग लगने से कैफे में धुआं भर गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई, समय रहते लोग बाहर निकल आये, दमकल कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर पहुंच आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया, मथुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे के समीप सोमवार सुबह एक कैफे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई, कैफे में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई ।
.jpg)
स्थानीय लोगों, आसपास के होटल व दुकानों के कर्मचारियों तथा दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया, जानकारी के अनुसार, गोवर्धन चौराहे के पास संचालित किंग एंड क्वीन कैफे के मुख्य गेट पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैफे के भीतर फैलने लगी, कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, सभी लोग किसी तरह बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के होटल और दुकानों के कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, दमकल कर्मियों ने कैफे के अंदर प्रवेश कर खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने का अभियान चलाया, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया, वहीं बताया जा रहा है कि इस सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही की बजह से आगजनी की घटना हुई है ।







.jpeg)







