तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो कांवड़िये हुए घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो कांवड़िये हुए घायल
   मथुरा । थाना राया क्षेत्र के गांव कोयल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़ियों की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई ।


   पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है, घायलों की पहचान गुड्डू सिंह पुत्र होशियार सिंह तथा अतुल पुत्र मुकेश निवासी नगला जीवना, सोगरा, जिला भरतपुर के रूप में हुई है, बताया गया है कि दोनों कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, तभी गांव कोयल के निकट यह हादसा हो गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1956457
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.