श्री बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज का बदलेगा स्वरूप
श्री बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज का बदलेगा स्वरूप
-शिक्षा अलंकार न्यास की पहल पर होंगे कई करोड़ के विकास कार्य
मथुरा । कस्बा मांट स्थित श्री बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा अलंकार न्यास की प्रेरणा से जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है, न्यास की पहल पर समाजसेवी संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और सौंदर्यकरण के लिए कई करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे, 8 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में इन विकास कार्यों के लोकार्पण एवं नए निर्माण कार्यों के शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
.jpg)
कॉलेज के प्रबंधक पद्म सिंह शर्मा ने बताया कि शिक्षा अलंकार न्यास विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विकास और उन्हें बेहतर स्वरूप देने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को जोड़कर लगातार कार्य कर रहा है, इसी क्रम में मांट के इस कन्या इंटर कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने हाथ बढ़ाया है, प्रबंधक ने जानकारी दी कि छात्राओं की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रियल भारद्वाज की ओर से 50 कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे ।
इसमें क्षेत्रीय विधायक निधि से बनने वाले एक कक्ष, सांसद निधि से स्वीकृत दो कक्षों और सुमेधा अय्यर की निधि से प्रस्तावित दो अन्य कक्षों का शिलान्यास शामिल है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्रा होंगे, विधायक राजेश चौधरी भी मौजूद रहेंगे, पूर्व प्रमुख सुखबीर सिंह, ठाकुर केहरी सिंह, सत्येंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं विजेंद्रपाल सिंह उपस्थित रहे ।







.jpeg)







