थाना हाईवे क्षेत्र में स्कूटी से बरामद की दो करोड़ की हैरोइन

थाना हाईवे क्षेत्र में स्कूटी से बरामद की दो करोड़ की हैरोइन
-आगरा एएनटीएफ ने की कार्यवाही, अलीगढ से मथुरा पहुंचे दोनों तस्कर गिरफ्तार
  मथुरा । बुधवार को आगरा एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बडी कार्यवाही की है, मथुरा में दो करोड़ की हेरोइन के साथ अलीगढ़ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी स्कूटी से हेरोइन लेकर मथुरा पहुंचे थे, पुलिस ने आरोपियों को हाईवे थाने के सुपुर्द कर दिया है और बरामद हेरोइन और स्कूटी भी थाने में जमा करा दी गई है, थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा की एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर यह कार्यवाही की, स्कूटी से कुल 1172 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोइन बरामद हुई ।
   थाना हाईवे पुलिस व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट आगरा जोन आगरा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर रात के करीब पौने दस बजे पाली खेड़ा चौराहा से आगे सलेमपुर पेट्रोल पम्प से करीब 100 मीटर पहले एक बंद पड़े मकान के सामने से इमरान पुत्र सिराज निवासी ऊपर कोट टीला, बोलीशाह मस्जिद के पास थाना ऊपरकोट जनपद अलीगढ़ व शहबाज पुत्र परवेज निवासी ऊपर कोट, टंकी वाली गली छोटी मस्जिद थाना ऊपरकोट जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है ।
  पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त स्कूटी होण्डा एक्टिवा यूपी 81 डीएफ 0865 से ये दोनों तस्कर अलीगढ़ से मथुरा आये थे, थाना हाइवे पर एनडीपीएस एक्ट में इसके संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है, इस कार्यवाही को करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार, एएनटीएफ आपरेशन यूनिट आगरा जोन आगरा, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल थाना हाईवे, एसआई गौरव शर्मा एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन आगरा, एसआई चन्द्रवीर सिंह चौकी प्रभारी मण्डी थाना हाईवे आदि शामिल रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1958065
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.