मृतक संविदाकर्मी के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे की मांग
मृतक संविदाकर्मी के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे की मांग
मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कैंट बिजली घर स्थित संविदा कर्मियों के धरने को संबोधित करते हुए सबसे पहले 4 अगस्त को करंट लगने से दीपक संविदा कर्मी के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतक दीपक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा आगे से संविदा कर्मियों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था आदि के हाई टेंशन लाइन पर काम नहीं कराया जाए ।

उन्होंने संविदा कर्मियों के मांग पत्र को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों की सभी मांगें जायज हैं, सरकार को तुरंत पूरा करना चाहिए, अधिकारियों को संविदा कर्मियों के नेताओं के साथ शीघ्र वार्ता करनी चाहिए, उन्होंने धरने पर बैठे सभी आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि जब तक आंदोलनकारी अपनी मांगों के लिए लड़ेंगे तब तक आम आदमी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका समर्थन करेगी, इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निर्मल शर्मा धरने मौजूद रहीं ।







.jpeg)







