हर घर तिरंगा अभियान में जुटे भाजपाई, बैठक में बनाई रणनीति
हर घर तिरंगा अभियान में जुटे भाजपाई, बैठक में बनाई रणनीति
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा बुधवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जन-जागरण का सशक्त राष्ट्रीय अभियान हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत बनाए, कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक महानगर के सभी मंडलों एवं शहरी वार्डों में मंडल स्तरीय तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, इसके उपरांत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे, बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस, संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक श्हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक से अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया जाएगा, अभियान के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा सैनिकों एवं पुलिस परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा, ललित गौतम, सुनीता उपाध्याय, मलय राठौर, ठा. सुरेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, कल्पना गर्ग, के के गौतम, मोहन भारद्वाज, परशुराम सिंह, योगेश आभा, सुधांशु खंडेलवाल, बृजेश अहेरिया, बलराम शर्मा, अजय सिंह राजावत, संत कुमार शर्मा, सतेंद्र चौधरी, यतेंद्र फौजदार आदि मौजूद थे ।







.jpeg)







