सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जलभराव से बढ़ी परेशानी

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जलभराव से बढ़ी परेशानी
-जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना 
  मथुरा । विकास खंड मथुरा की ग्राम पंचायत रामपुर में हाल ही में निर्मित सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में नाराजगी है, सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है, रामपुर से होकर गुजरने वाला यह मार्ग उमरी, नगरी, ऊंचा गांव समेत करीब 15 से 20 गांवों को मंडी चौराहे से जोड़ता है ।
   ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, सड़क पर जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों, किसानों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है, ग्राम प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि सड़क उनके आवास के सामने से होकर गुजरती है और आसपास कई विद्यालय भी स्थित हैं, बारिश के दौरान बच्चों का स्कूल पहुंचना कठिन हो जाता है, उनका कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। 
  प्रधान ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में हर वर्ष जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, खराब सड़कें न केवल दैनिक आवागमन को प्रभावित करती हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती हैं ।
 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959098
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.