पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किये मंदिरों में दर्शन, की पूजा अर्चना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किये मंदिरों में दर्शन, की पूजा अर्चना
वृंदावन । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान शनिवार सुबह रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल पहुंचे, यहां सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद और अस्पताल प्रभारी स्वामी काली कृष्णानंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, अस्पताल परिसर पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
.jpg)
इसके बाद वह रामकृष्ण मठ पहुंचे, यहां उन्होंने मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, दर्शन के बाद रामनाथ कोविंद ने अस्पताल के शारदा ब्लॉक का अवलोकन किया, उल्लेखनीय है कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ही इस ब्लॉक का लोकार्पण किया गया था, इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के संतों से आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कार्यक्रमों के बाद पूर्व राष्ट्रपति रुकमणि विहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने आश्रम का औपचारिक उद्घाटन किया, संतों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, रामनाथ कोविंद ने आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया, उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इस दौरान आश्रम प्रबंधन और संतों ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया ।







.jpeg)







