विभाजन विभीषिका को दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका को दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि
-प्रदेश उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री के सुपुत्र नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित 
  मथुरा । शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर की ओर से कंकाली स्थित होटल मुकुंद धाम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह के साथ विधायक श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह तथा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया, इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


  मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि 14 अगस्त 1947 देश के इतिहास का ऐसा दिन है जिसकी स्मृतियों में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या के साथ विभाजन की पीड़ा भी जुड़ी हुई है, विभाजन सिर्फ राजनीतिक सीमाओं का निर्धारण नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली मानवीय त्रासदी थी, लाखों परिवारों को अपना घर-बार, जमीन-जायदाद और मातृभूमि छोड़कर विस्थापित होना पड़ा, अनेक लोगों ने अपनों को खोया और असंख्य परिवारों ने हिंसा तथा विस्थापन का दर्द झेला ।


  उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करके उससे सीख लेना है, इतिहास को याद रखना इसलिए जरूरी है, ताकि ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति नही हो और देश की एकता एवं अखंडता और मजबूत हो, विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, नीरज सिंह ने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को किसी समुदाय के प्रति नफरत के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा के रूप में देखा जाना चाहिए ।
   मंचासीन अतिथियों में विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल देने वाली त्रासदी थी। 
  अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि विभाजन की त्रासदी राष्ट्र की एकता और अखंडता के महत्व का एहसास कराती है, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देशवासियों ने नए सिरे से जीवन शुरू किया और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और देश की एकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया, महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंत्री दीपक गोला, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, नीलम पांडे, विजय शर्मा, अवधेश उपाध्याय, अश्वनी सैनी सहित भाजपा के महानगर एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1979368
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.