बीएसए कॉलेज ने निकाली तिरंगा रैली, जगाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा
बीएसए कॉलेज ने निकाली तिरंगा रैली, जगाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएसए कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक भव्य एवं ओजस्वी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ रैली में भाग लिया, रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया, उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है ।
.jpg)
उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया, महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई इस तिरंगा रैली में छात्र छात्राओं ने ष्भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा जैसे जोशीले नारों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, रैली के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम की भावना से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, रैली के उपरांत छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की ।
विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया, यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बन गया। बीएसए कॉलेज द्वारा आयोजित यह तिरंगा रैली निश्चित रूप से युवाओं के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने में सफल रही, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ0 एस के राय, डॉ0 वी पी राय, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बी0के0 गोस्वामी, डॉ0 यू0के0 त्रिपाठी, डॉ0 चंचल शर्मा, डॉ0 सुनीता शर्मा, डॉ0 रुचि शर्मा, डॉ0 अनु गर्ग , डॉ0 शिवराज माथुर, डॉ0 मनोज भटनागर, चंद्रमोहन सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)







