जमुनापार पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर
जमुनापार पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर
मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस टीम ने यह कार्रवाई यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास से श्यौर गुद्दर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान की ।
.jpg)
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम सियरा, थाना राया, जनपद मथुरा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है, आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई है, पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, उसके खिलाफ थाना राया में मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, इस कार्रवाई को थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया ।







.jpeg)







