डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूले के दिये निर्देश

डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूले के दिये निर्देश
-आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण किया जाये निस्तारण-डीएम
  मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व), कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन, राजस्व कार्यों, चकबंदी कार्यों, राजस्व वादों, आईजीआरएस संदर्भों तथा खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक हुई, बैठक में उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं मंडलायुक्त स्तर से संदर्भित शिकायतों को संबंधित अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर रिपोर्ट प्रेषित करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।


   जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक राजस्व वादों का निस्तारण करें तथा कोई भी पुराना वाद अनावश्यक रूप से लंबित न रह, जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीदारों को निर्देश दिए कि धारा 80, धारा 24, धारा 116, धारा 34 आदि के निस्तारण ससमय सुनिश्चित करें ।
 जिलाधिकारी ने स्टांप, विद्युत, राज्य कर, परिवहन, रोडवेज, आबकारी, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, खनन आदि विभागों को राजस्व वसूली के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए, सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों आदि को निर्देश दिए कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि गौशालाओं में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन आदि के सत्यापन के कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें ।
 जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि अहम है, उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिपोर्टों की ससमय फीडिंग कराना सुनिश्चित करें, सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करे, जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फॉर्मर्स रजिस्ट्री तथा फैमिली आई0डी0 के कार्यों में तेजी लाए, सीएम डैशबोर्ड के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ0 राधावल्लभ, एसडीएम सदर मोहित कुमार, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, एसडीएम छाता अखिलेश कुमार, एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, एसडीएम मांट चंद्रभूषण प्रताप सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1979371
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.