जिला डाइट में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
जिला डाइट में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
मथुरा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के आदेश के क्रम में प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में सभी कार्मिकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने तिरंगा यात्रा निकाली तदुपरांत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया, इसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डीएलएड प्रशिक्षुओं अभिषेक प्रताप सिंह, आदित्य कुमार, आकाश गौतम, संजू, मोनिका, गरिमा आदि ने प्रतिभाग कर अपने विचार प्रस्तुत किए ।
.jpg)
वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन ने इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल अतीत के घावों को कुरेदना नहीं है, बल्कि उन लाखों अज्ञात लोगों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने विभाजन के समय अपनों को खोया और सब कुछ लुट जाने के बाद भी शून्य से अपने जीवन का निर्वहन किया, प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए बोला किष्यह दिवस अखंड भारत को द्विखंडित करने वाला दिवस था जिसकी पीड़ा हमें हमेशा एक दंश के रूप में स्मरणीय होती है, प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन और हरेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ0 गौरव कुमार गुंजन, रचना बाला, शिखा शर्मा, हिमांशु मोहन रावत एवं अन्य सभी कार्मिक उपस्थित रहे ।







.jpeg)







