मुख्यमंत्री ने किया 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग' का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग' का लोकार्पण 
-टीएफसी से पानीगांव तिराहे तक 24 करोड़ की लागत से हुआ स्तम्भ निर्माण
-अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 "कान्हा भक्ति स्तंभों" से सजाया गया है मार्ग
   मथुरा । उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मथुरा प्रवास के दौरान वृंदावन में नवनिर्मित और भव्य "कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग" का विधिवत लोकार्पण किया, राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23.96 करोड़ रुपये की लागत से यह महत्वाकांक्षी परियोजना पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) से लेकर पानीगांव तिराहा तक विकसित की गई है, लोकार्पण के बाद उन्होंने नवनिर्मित मार्ग का बारीकी से निरीक्षण और अवलोकन किया ।


   इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ इस विकास कार्य से काफी प्रसन्न नजर आए, उन्होंने इस खूबसूरत मार्ग पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और उ0 प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली,नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सुंदरीकरण और निर्माण प्रयासों की जमकर सराहना की, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य आकर्षण अयोध्या में धर्म पथ और राम पथ पर बने सूर्य स्तंभों की तर्ज पर यहां स्थापित किए गए 84 "कान्हा भक्ति स्तंभ" रहे ।


   मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, लीलाओं और ब्रज की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती इन स्तंभों की बारीक नक्काशी और मनमोहक कलाकृतियों का गहराई से अवलोकन किया, कहा कि इन स्तंभों से वृंदावन में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को एक अलौकिक और दिव्य अनुभूति मिलेगी, जो ब्रज की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी, उन्होंने केवल सौंदर्यीकरण ही नहीं, बल्कि मार्ग पर विकसित आधुनिक सुविधाओं का भी सघन निरीक्षण किया, सीएम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाई अत्याधुनिक और आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षित फुटपाथ और सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी व्यवस्था) की गुणवत्ता को स्वयं परखा ।


   सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से यह नवविकसित मार्ग शहर के लिए एक बड़ी जीवनरेखा साबित होगा, यह मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड कैलाश नगर पर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र को सीधे पानीगांव तिराहा से जोड़ता है, मुख्यमंत्री ने माना कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहारों पर वृंदावन में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन के मुख्य क्षेत्रों में प्रवेश करना अब पहले से कहीं अधिक सुगम, सुलभ व जाम-मुक्त हो जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033161
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.