शुगर मिल से पहले 250 करोड़ की लागत से लगेगा एथनॉल प्लांट

छाता : शुगर मिल से पहले 250 करोड़ की लागत से लगेगा एथनॉल प्लांट 
-प्रदेश में अपनी तरह का छाता में लगेगा पहला एथनॉल प्लांट, तीन चरणों में होगी स्थापना
-मल्टी यूनिट प्लांट द्वारा किया जायेगा मक्का व धान से एथनॉल का उत्पादन 
-मल्टी यूनिट प्लांट का मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा शिलान्यास, चीनी मंत्री ने दी जानकारी
  मथुरा । छाता में शुगर मिल से पहले एथनॉल प्लांट प्लांट लगाया जायेगा, यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्लांट होगा, यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने प्रेस वार्ता के दौरान दी, इस दौरान उनके साथ विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह तथा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह उपस्थित रहे, प्रेसवार्ता में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने बताया कि जनपद मथुरा के तहसील छाता में तीन चरणों में मल्टी यूनिट चीनी मिल प्लांट स्थापित किया जायेगा ।


   कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रथम प्रथम चरण में 120 केएलपीडी का एथनॉल प्लांट लगेगा जोकि गन्ना के शीरा (बी-हैवी) से एथनॉल उत्पादन करेगा और जब गन्ना नही मिलेगा तो मक्का व धान से एथनॉल उत्पादन होगा, एथनॉल प्लांट वर्ष में 11 माह चलेगा जिससे 369 लाख लीटर एथनॉल का उत्पादन होगा, एथनॉल प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा, द्वितीय चरण में जब गन्ना का उत्पादन भरपूर होने लगेगा तो चीनी मिल का प्लांट लगेगा जिससे गन्ने से चीनी उत्पादन होगा, तृतीय चरण में जनरेशन प्लांट लगेगा जिससे बिजली का उत्पादन होगा ।


  इस प्रकार उत्तर प्रदेश में तीनों प्लांट चलाने वाली छाता में एक मात्र अद्वितीय इकाई की स्थापना होगी जिससे हजारों लोगों को रोजगार के साथ-साथ लाखों लोगों, किसानों को लाभ होगा, उत्तर प्रदेश में गन्ना, मक्का व धान से चलने वाला पहला एक मात्र प्लांट जनपद मथुरा के छाता में लगेगा, कैबिनेट मंत्री ने चीनी मिल छाता के गेट पर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया कि धरना समाप्त कर चीनी मिल प्लांट की स्थापना में सहयोग प्रदान करें ।
   इस मल्टी यूनिट प्लांट की स्थापना से पर्याप्त एथनॉल उत्पादन, चीनी उत्पादन एवं बिजली उत्पादन के साथ साथ क्षेत्र में रोजगार के नये नये अवसर भी बनेंगे, उन्होंने कहा कि उक्त यूनिट चालू होने से किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी समस्याओं का निदान भी सुनिश्चित होगा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम ने उक्त यूनिट का संचालन शीघ्र चालू होगा, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने अवगत कराया कि उक्त परियोजन की लागत लगभग रुपए 200 से 250 करोड़ होगी, उक्त प्लांट एक्टेंशन प्लांट होगा, जैसे गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा, वैसे ही द्वितीय चरण लगाया जाएगा ।
   गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने बताया कि छाता चीनी मिल को चालू कराने के लिए 6 बार टेंडर की प्रक्रिया को किया गया था, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6 बार विज्ञापन के माध्यम से टेंडर निकाला गया, परन्तु किसी के द्वारा उक्त टेंडर हेतु आवेदन नहीं किया गया, उन्होंने बताया कि उक्त प्लांट 3 चरणों में 2 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा, उक्त प्लांट का कार्य पार्टनरशिप में किया जाएगा, बताया कि मथुरा क्षेत्र में गन्ना के अधिकाधिक उत्पादन हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा, मंत्री ने अवगत कराया कि जनपद में जिला गन्ना अधिकारी के पद के साथ-साथ 16 अन्य कर्मचारी कार्यरत है, उन्होंने बताया कि जनपद में दो गन्ना क्रय केंद्र संचालित है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033163
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.