ब्रज के राजा बलभद्र के जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
ब्रज के राजा बलभद्र के जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
मथुरा । ब्रज के राज भगवान बलभद्र का 5254 वां जन्मोत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को समूचे ब्रज में धूमधाम से मनाया जाएगा, मुख्य आयोजन बलदेव के दाऊजी मंदिर में होगा, भगवान बलदेव शेष अवतार हैं, ब्रज में जगह-जगह वायगीरों के मेला लगेंगे, मुख्य कार्यक्रम बलदेव स्थित शेषावतार के दाऊजी मंदिर में आयोजित होगा, ब्रज के राजा, हलधर के जन्मोत्सव की खुशी में समूचा ब्रज मगन है।.jpg)
ब्रज में भगवान बलभद्र के जन्मोत्सव को बलदेव छठ के रूप में मनाया जाता है, भगवान बलभद्र मल्लविद्या के दाता हैं, ब्रज की माटी में मल्लविद्या बसती है, इस अवसर पर दंगल आयोजित होते हैं, भगवान बलभद्र शेषनाग के अवतार हैं, कई गांवों में वायगीरों के प्रसिद्ध मेला लगते हैं, इन मेलों में हजारों की संख्या में लोग जुटते है, नौहवारी सहित कई क्षेत्रों में देव छठ के मेला लगते हैं, बडी संख्या में रिश्तेदार इस अवसर पर जुटते हैं, इस अवसर पर घर से दूर रह रहे लोग अपने घर वापस लौटते हैं और बलदेव छठ मनाते हैं ।
बलदाऊ ब्रज के राजा हैं, बलदाऊ को हलधर भी कहा जाता है, हल बलदाऊ का अस्त्र है, हल किसानों का खेती का प्रमुख साधन हैं, किसान हल की पूजा करते हैं और भगवान बलदाऊ को किसान अपने देव के रूप में पूजते है, समूचा ब्रज भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव मनाने और अपने आराध्य के अवतरण की प्रतीक्षा में आतुर है, जन्मोत्सव को लेकर मंदिर और पूरे नगर को आम, केले के पत्तों तथा आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, इस खास मौके पर ठाकुर श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया को हीरे-जवाहरात धारण कराए जाएंगे, मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला दर्शन के बाद 7 बजे पंचामृत स्नान, 8 बजे श्रृंगार और 10 बजे हीरे-जवाहरात धारण कराने का क्रम रहेगा।
प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि सुबह बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ और 108 ब्राह्मणों द्वारा हवन कराया जाएगा, इसके बाद दोपहर 12 बजे दधिकाधौ उत्सव होगा जिसमें सेवायतों द्वारा फल, मेवा, कपड़े और हल्दी-चंदन, दही, मक्खन व केसर से तैयार दधी प्रसाद लुटाया जाएगा, दोपहर 3 बजे ठाकुर श्री दाऊजी महाराज को 11 कुंतल लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा, तत्पश्चात शाम 4 बजे मंदिर के स्टेट बैंक गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।



















