ललिता सखी के प्राकट्य महोत्सव से शुरू होंगे उत्सव
ललिता सखी के प्राकट्य महोत्सव से शुरू होंगे उत्सव
बरसाना । लाडली जी के जन्मोत्सव से दो दिन पहले राधा रानी की अष्ट सखियों में अति प्रिय प्रधान सखी ललिता जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष छठ को ऊंचागांव में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमे वर्षों से चली आ रही परम्परा द्वारा श्रील नारायण भट्ट जी के बंशजो द्वारा दोपहर 12 बजे से विशेष नदियों के जल से ललिता जी का दूध दही सहद गंगाजल बुरा व अन्य विभिन्न जडी बूटियों के रस से महाभिषेक किया जाता है ।.jpg)
ललिता पीठ से गौरव महाराज ने जानकारी देते हुए बताया लालिता छठ के पावन अवसर फूल बंगला छपन भोग सेवा लालिता जी को अर्पित की जाती है जिसमे हजारों श्रद्धालु देश विदेश से ललिता जी के जन्मोत्सव में बधाई लेने आते है, उत्सव का आनन्द लेते है बधाई लेते है जिसमें अनुराग सखी की चली आ रही परम्परा से नंद गोपाल सखी द्वारा बधाई गायन व ढाढन लीला की जाती है ऐसी मान्यता है कि बिना ललिता जी के दर्शन के राधा रानी के दर्शन का लाभ नहीं मिलता है।
बरसाना बृज मंडल में राधा रानी की प्रिय सखी श्री ललिता सखी के प्राकट्य बधाई उत्सव 17 सितम्बर को ललिता सखी निज मंदिर पर नंदगोपाल सखी द्वारा बधाई गायन में अनुराग। सखी बाबा के द्वारा गाई हस्त लिखित पदावली ललिता जी के जन्मोत्सव पर उनके समक्ष सुनाएंगी ये परम्परा अनेक वर्षों से चली आ रही है जिसमें 40 वर्ष अनुराग बाबा द्वारा ललिता जी एवं श्री जी के प्राकट्य उत्सव पर हमेशा गायन होता था, ब्रजवासी भाव विभोर होकर पदावली का आनंद लेते ह, परम पूज्य कृष्णानंद भट्ट जी महाराज ने बताया ललिता जी के जन्मोत्सव से पहले ही सखियां श्रृंगार करके ललिता जू के सामने नृत्य गायन करती है फिर ब्रजवासियों के द्वारा उनको बधाई दी जाती है।



















