भक्ति, साधना और भारतीय संस्कृति के अमर प्रेरणास्रोत हैं स्वामी हरिदास

भक्ति, साधना और भारतीय संस्कृति के अमर प्रेरणास्रोत हैं स्वामी हरिदास
  वृंदावन । हरिदास के 546वें आविर्भाव महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर स्वामी हरिदासीय रसोपासना पीठ के पीठाधीश्वर  महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू के पावन सान्निध्य में स्वामी हरिदास के श्रीविग्रह का जड़ी-बूटियों, औषधीय द्रव्यों एवं सुगंधित पदार्थों से विशेष महाअभिषेक संपन्न हुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल विनय कटियार ने कहा कि स्वामी हरिदास केवल महान संत और संगीत सम्राट ही नहीं, बल्कि भक्ति, साधना और भारतीय संस्कृति के अमर प्रेरणास्रोत हैं ।
  उन्होंने महोत्सव के आयोजकों को इस गौरवशाली परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए बधाई भी दी, महंत मोहिनी शरण ने कहा कि स्वामी हरिदास की भक्ति परंपरा केवल ब्रज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व को प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है, उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटियों से किया जाने वाला अभिषेक भारतीय सनातन संस्कृति में प्रकृति, आयुर्वेद और अध्यात्म के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है। इससे पूर्व महोत्सव के अंतर्गत दिनभर भजन-कीर्तन एवं समाज गायन का क्रम चलता रहा। 
  सायंकाल बनारस के कलाकारों द्वारा यमुना महारानी की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ भजन गायक रसिक वैष्णवाचार्य विष्णु बाबा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर महंत गंगा दास, राम सजीवन मिश्रा, सौरभ गौड़, कृष्ण कांत अग्रवाल, अनमोल कृष्ण, प्रिय दास, वैष्णव दास, नवल सख़ी, डॉ तनुजा विश्वास, स्मृति विश्वास आदि उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033344
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.