चौमुहां में पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा महिला सम्मान समारोह
चौमुहां में पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा महिला सम्मान समारोह
चौमुहां । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कस्बे में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन एवं बहना सम्मान कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया है। इस त्रिविसीय आयोजन में क्षेत्र की 20 हजार से अधिक महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए गौरव महसूस कराया जाएगा।.jpg)
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस महा-आयोजन को लेकर क्षेत्र की मातृशक्ति में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चौमुहां विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सभी 41 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।कस्बे में इस बड़े आयोजन को लेकर प्रशासनिक और सांगठनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं और इसे लेकर पूरे क्षेत्र की महिलाओं में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। इस अवसर पर ठाकुर कारे बाबा, मुरारी लाल शर्मा, द्वारिकाधीश यादव, पंडित राजाराम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधान पंडित जुगलकिशोर, प्रेमचंद शर्मा, अनिल पांडेय,लोकेंद्र उर्फ गुड्डू,ओमप्रकाश शर्मा, डॉक्टर गिर्राज सिंह आदि उपस्थित रहे।



















