राधाष्टमी : तीन साल में 10 से 35 लाख पहुंच गया श्रद्धालुओं के आगमन आंकडा

राधाष्टमी : तीन साल में 10 से 35 लाख पहुंच गया श्रद्धालुओं के आगमन आंकडा
-जिला प्रशासन द्वारा भीड को सम्हालने के लिए की गई हैं भारी भरकम व्यवस्थाएं
   मथुरा । राधाष्टमी पर इस बार करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, श्रद्धालुओं की इस भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से भारी भरकम व्यवस्थाएं की गई हैं, तैयारियों को लेकर लगातार उच्च स्तरीय बैठक हुई हैं, अधिकारी मेला और मंदिर क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, हर एक व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी जा रही हैं, तैयारियों की पल पल की मॉनिटरिंग हो रही है, बरसाना में 325 स्थानों से सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी, इसके लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। 
  श्रद्धालुओं की भारी तादाद को देखते हुए मंदिर में भीड का दबाव न बने इसे भी ध्यान में रखा जा रहा है, निकास के लिए जयपुर मंदिर की ओर एकल दिशा मार्ग रहेगा, इस बार श्रीजी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए श्रीजी गेट और पीली कोठी से दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं, भीड़ नियंत्रण के लिए 38 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, आगरा जोन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है, सुरक्षा व्यवस्था में आठ अपर पुलिस अधीक्षक, 36 क्षेत्राधिकारी और करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, तीन स्थानों से ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 स्थानों पर एंबुलेंस और 10 स्थानों पर फायर टीमों की तैनाती की गई है ।
  स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी नही हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है इनके लिए आधार कार्ड के आधार पर पास जारी किए जाएंगे और उन्हें निर्धारित समय पर ही प्रवेश की अनुमति होगी, थर्ड जेंडर श्रद्धालुओं को भी लाइन के माध्यम से दर्शन कराया जाएगा, बरसाना थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में 88 बैरियर और 50 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, वीआईपी वाहनों के लिए यादव मोहल्ला चौराहा और पीडब्ल्यूडी में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, यातायात व्यवस्था को देखते हुए इस बार भंडारे भी कस्बे के बाहर लगाए जाएंगे, गुरुवार रात आठ बजे से कस्बे में छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से बाइक और ई-रिक्शा भी कस्बे में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे से कस्बे में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033165
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.