देवछठ : ब्रज के राजा का धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव
देवछठ : ब्रज के राजा का धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव
बलदेव । ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का प्रकटोत्सव बलदेव नगरी में उल्लास के साथ गुरुवार को मनाया गया, आराध्य के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले गए, श्री दाऊजी महाराज को विशेष पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार और हीरा-जवाहरात के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे, मंदिर में समाज गायन, भजन, नफीरी वादन और नंदोत्सव का आयोजन हुआ, जबकि 108 वेदपाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ और हवन-यज्ञ किया ।
श्रीदाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा, लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री दाऊजी का विशेष पंचामृत स्नान व अभिषेक श्रृंगार हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, नफीरी की धुन पर महिलाएं मंदिर परिसर में भजनों पर थिरकते रही, समाज गायन में सेवायत श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के पदों का गायन किया।
जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ सुबह से शाम तक उमड़ती रहीं, नंदोत्सव में नारियल फल प्रसाद लुटाए गए, सभी श्रद्धालु चारों ओर उमड़े श्रद्धालुओं ने दृश्य को देख कर आनंदित हो गये। मंदिर में विशेष रूप से 108 वेद पाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ का आयोजन किया। विशेष हवन यज्ञ किया गया, जिससे श्रद्धालु धन्य हो गये, मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, मंदिर में नफीरी वादन की धुन पर महिला व पुरुष युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए नजर आए, बोल श्री दाऊजी महाराज की जय जयकार बोल रेवती मैया की जय जयकार हुई, इस दौरान लगातार भीड़भाड़ उमड़ती रहीं ।.jpg)
श्री दाऊजी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में समाज गायन के बाद दोपहर एक बजे दधिकांधा का आयोजन किया गया, दही, हल्दी, केसर, मक्खन आदि से मिश्रित लाला की छीछी स्वरूप प्रसादी सेवायतो व भक्तों पर फेंकी गई, मंदिर की छत से नारियल, मेवा फल उपहार आदि लुटाये गए जिसे लूटने के लिए गोपो का समूह लूटने की होड़ में लगा रहा, इस मल्ल युद्ध का निर्णायक साक्षात श्री दाऊजी महाराज को माना जाता है, इसका हिस्सा बने गौपों का समूह नारियल उपहार आदि लूट कर दाऊजी महाराज की परिक्रमा करते हुए नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि पदों का गायन करके अपने घर चल दिए ।



















