रत्नाभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ आविर्भाव महोत्सव
रत्नाभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ आविर्भाव महोत्सव
वृंदावन । श्रीराधा प्रसाद धाम में स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 546वें स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन शुक्रवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई, दिन का शुभारंभ स्वामी हरिदास के दिव्य रत्नाभिषेक से हुआ जिसमें हीरा, मोती, पन्ना, मूंगा, माणिक्य सहित विभिन्न बहुमूल्य रत्नों से ठाकुर स्वरूप का विशेष अभिषेक किया गया, रत्नों की आभा के मध्य संपन्न हुए इस अलौकिक अभिषेक के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे । .jpg)
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्वामी हरिदास की साधना, भक्ति परंपरा, संगीत साधना तथा ब्रज संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास की साधना केवल आध्यात्मिक जगत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को भी नई दिशा प्रदान की, वहीं स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू द्वारा रचित श्रीहरिदास वंश यश सागर नामक ग्रंथ का भव्य विमोचन भी किया गया, संतों एवं अतिथियों ने भी ग्रंथ के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया ।



















