चीनी मिल पर घमासान, एक तरफ आंदोलन, दूसरी तरफ आश्वासन

चीनी मिल पर घमासान, एक तरफ आंदोलन, दूसरी तरफ आश्वासन
-फिर होगी शुरू, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार-लक्ष्मी नारायण चौधरी
  चौमुहां । चीनी मिल का बजट पास होने के बाद मथुरा पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी का समर्थकों ने कारे बाबा की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया, चौमुहां पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, पूर्व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान और कालू पहलवान ने मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी व प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और साफा बांधा, समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जताई ।
  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करीब 19 साल से बंद पड़ी चीनी मिल को अब पुनरू संचालित किया जाएगा, मिल शुरू होने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, उन्होंने कहा कि मिल को वर्ष में करीब 11 महीने संचालित करने की योजना है, मिल में एथनोल के साथ तीन प्लांट संचालित किए जाएंगे जिससे क्षेत्र में रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद मिल को फिर से शुरू कराने की दिशा में बजट पास होना महत्वपूर्ण कदम है, इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। 
  नरदेव चौधरी ने कहा कि चीनी मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा, लंबे समय से मिल के संचालन की प्रतीक्षा की जा रही थी, बजट पास होने से लोगों में नई उम्मीद जगी है, यदुवीर सिसोदिया ने कहा कि मिल के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एथनोल समेत अन्य प्लांट लगने से औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, इससे आसपास के गांवों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी, चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, पूर्व चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, कालू पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान, संजय सिंह, द्वारिकाधीश यादव, हरेंद्र सिंह, शिवराम,ज्वाला ताऊ,पूर्व प्रधान राजपाल सिंह,पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल सिसौदिया आदि उपस्थित थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033170
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.