आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
-विधायक और एमएलसी ने 80 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण
मथुरा । लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता, डीपीओ बुद्धि मिश्रा द्वारा देखा गया।
सजीव प्रसारण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता ने चयनित 57 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 271 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया, उन्होंने स्मार्टफोन वितरण किया तथा नवनिर्मित केन्द्रों का लोकार्पण भी किया, विधायक पूरन प्रकाश एवं एमएलसी ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के गत वर्ष निर्मित 80 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, उन्होंने नवीन स्वीकृत चार बाल विकास परियोजना कार्यालयों छाता, नंदगांव, फरह और नौहझील का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार जनपद में नवीन स्वीकृत 3 आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास भी किया गया जिसमें 2 आंगनबाड़ी केंद्र बल्देव तथा एक आंगनबाड़ी केन्द्र फरह में है, डीपीओ ने बताया कि जनपद में 57 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 271 सहायिकाओं का चयन किया गया है, जिसमें से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 12 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा 12 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। डीपीओ ने बताया कि है कि गत वर्ष चयनित की गई 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज स्मार्ट फ़ोन का वितरण भी किया गया। डीएम ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट फोन में माध्यम से सभी डाटा को ऑनलाइन ससमय फीड करना सुनिश्चित करें।







.jpeg)









