कमिश्नर एन0 पी0 सिंह यादव ने विप्रा के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
कमिश्नर एन0 पी0 सिंह यादव ने विप्रा के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
मथुरा । सोमवार को मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बृज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का अधीनस्थ अधिकारियों संग निरीक्षण किया, श्री यादव ने सर्वप्रथम गौरा नगर आर्टिजन सेंटर का निरीक्षण किया, अवगत कराया गया कि यहां राधा कृष्ण पोशाक से संबंधित लगभग 78 दुकानों, 4 कम्युनिटी हॉल और 2 ट्रेनिंग हॉल का निर्माण हो चुका है, दुकानों एवं हॉल का निरीक्षण किया, उन्होंने निर्देश दिए कि समूचे परिसर में सफाई बनी रहे एवं अस्थाई रूप से लटके विद्युत तारों को ठीक किया जाए ।

इसके पश्चात कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बृज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ दारुक पार्किंग के सामने बने सेंट्रल फॉर लिविंग ट्रेडिशन सेंटर का निरीक्षण किया, अवगत कराया गया कि यहां राधा कृष्ण की पोशाक, कंठी माला, अन्य प्रकार की माला, सिंगार आदि का उत्पादन एवं विक्रय केंद्र के साथ बृज की संस्कृति व लोक कलाओं का प्रदर्शन तथा प्रचार प्रसार किया जाएगा, यहां पर आउटलेट ब्लॉक, सेल सेंटर, फूड कोर्ट, किड्स प्ले एरिया के साथ एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण हो रहा है, निरीक्षण उपरांत मण्डलायुक्त श्री यादव ने ऑडिटोरियम में फाल सीलिंग, स्टेज लाइट, साउंड, पंखे आदि का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।







.jpeg)









