सेवानिवृत्त शिक्षकों का विधायक और बीएसए ने किया अभिनंदन
सेवानिवृत्त शिक्षकों का विधायक और बीएसए ने किया अभिनंदन
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की गोवर्धन इकाई द्वारा रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम अनोखी रिसोर्ट में हुआ जिसमें विधायक मेघश्याम सिंह मुख्य अतिथि और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, इस अवसर पर विधायक और बीएसए ने सेवानिवृत्त शिक्षकों लक्ष्मी नारायण गोस्वामी, महेंद्र सिंह और मिथिलेश को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान एक शैक्षिक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री बच्चू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक फौजदार, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष, संगठन मंत्री शिव सिंह, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सत्येंद्र सिंह, गीता, देशराज सिंह, संयुक्त मंत्री राजकुमारी, मंत्री सुजाता, ब्लॉक मंत्री महिपाल सिंह, मंत्री धर्मवीर सिंह और ऑडिटर हरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष (पूर्व माध्यमिक संघ) नित्य गोपाल दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुनेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी (विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर), पूर्व अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कपिल देव (एआरपी) मुरारी लाल उपाध्याय (एआरपी), देव कुमार (एआरपी), हरवीर सिंह (एआरपी) और पूर्व एआरपी अविनाश शुक्ला समेत सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल मिश्रा ने किया ।







.jpeg)









