जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की सयुंक्त बैठक सम्पन्न
जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की सयुंक्त बैठक सम्पन्न
मथुरा । डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं यमुना एक्शन प्लान के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण 2026, यमुना जी की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता पखवाड़ा, एसटीपी प्लांट, गंगा उत्सव कार्यक्रम, यमुना आरती आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि पूर्व बैठक में राधाकुंड वन ब्लॉक एवं मल्याहारण कुंड से जलकुंभी निकासी, साफ सफाई एवं फेंसिंग का कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसपर अवगत कराया गया कि गोवर्धन स्थित राधाकुण्ड वन ब्लॉक जीर्णोद्धार हेतु जलकुम्भी की सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा मल्याहारण कुंड पर साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही कराया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एण्ड डिमॉलिशन वेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई वेस्ट प्रबन्धन, वायु प्रदूषण आदि के संबंध में सख्त निर्देश दिए, उन्होंने ऑनलाइन यूपीईसीपी पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग ससमय करने के निर्देश दिए, बैठक में नगर आयुक्त जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा विभाग रतन कीर्ती सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम सीपी सिंह ने कहा कि यमुना जी की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, बैठक में नगर निगम एवं नगर निकायों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करें तथा नालों के माध्यम से नदियों में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं, इसके अतिरिक्त, यमुना एक्शन प्लान के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जनपद में बंदरों के प्रबंधन के सम्बंध में कार्ययोजना बनाए जाने के संबंध के नगर निगम, पुलिस विभाग, वन विभाग आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई ।







.jpeg)









