मथुरा में नहर में मिला युवती का शव, जांच जारी
मथुरा में नहर में मिला युवती का शव, जांच जारी
-हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मथुरा । मगोर्रा थाने की सौंख चौकी क्षेत्र के गांव लालपुर में पटरी के सहारे जा रही नहर में सोमवार सुबह सवा 10 बजे लोगों को एक युवती का शव दिखाई दिया, शव की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला, शव पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं ।
ग्रामीणों ने हत्या करके शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं, थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि सायपुर पटरी के पास एक युवती का शव पड़ा है, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।







.jpeg)









