नवसंवत्सर मेला समिति ने वितरित किये बच्चों को पुरुस्कार
नवसंवत्सर मेला समिति ने वितरित किये बच्चों को पुरुस्कार
मथुरा । नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में नव संवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को आयोजित हुए विशाल नववर्ष मेला के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
पुरस्कार स्वरूप एकल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1100 एवं तृतीय को 500 रुपए की नकद धनराशि दी गई, सामूहिक प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 3100 एवं तृतीय को 2100 रुपए की नकद धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कुल 48 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए, लक्की ड्रा में 15 बच्चों को पुरस्कृत किया, नकद धनराशि का पुरस्कार प्राप्त कर नन्हें मुन्ने-बच्चों के चेहरे खिल उठे, कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा और महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा भारत माता के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, नववर्ष मेला के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 48 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।







.jpeg)









