श्रम विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली, थमाये नोटिस

श्रम विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली, थमाये नोटिस
  मथुरा । जनपद में बाल श्रम के खिलाफ सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में श्रम विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की, सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल के निर्देश पर गठित टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच प्रतिष्ठानों से सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, इस दौरान श्रम विभाग ने बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध मौके पर ही नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।
  अभियान के तहत टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सौंख अड्डा, भैंस बहोरा, भरतपुर गेट एवं दरेसी रोड स्थित विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, कार्रवाई के दौरान पांच प्रतिष्ठानों में छह बाल श्रमिक खतरनाक प्रक्रियाओं में और एक किशोर गैर-खतरनाक कार्य में लिप्त पाया गया, छापेमारी के दौरान कुछ दुकानदारों ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उन्हें कानून के प्रावधानों से अवगत कराकर शांत कराया गया। 
  श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पाण्डेय ने बताया कि बाल श्रमिकों से कार्य कराए जाने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है, वहीं किशोरों से नियम विरुद्ध कार्य कराने पर 10 हजार रुपये जुर्माना या तीन माह की जेल हो सकती है, टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार सैनी, केसवर्कर नवीन, एएचटीयू के उपनिरीक्षक संदीप राणा, मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, जितेंद्र कुमार और महिला मुख्य आरक्षी सुशीला शामिल रहीं, विभाग ने चेतावनी दी है कि बच्चों का शोषण करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1588914
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.