शादी, कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए बनाना होगा रजिस्टर
शादी, कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए बनाना होगा रजिस्टर
-भांडीरवन में नहीं थम रहा शादी विवाह का विवाद, प्रशासन ने जारी किये निर्देश
मांट (मथुरा) । राधा कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन में आपसी कलह सुलझने का नाम नहीं ले रही है, अब यहाँ के सेवायतों को रजिस्टर मेंटेन करना होगा जिसमें शादी या अन्य कार्यक्रम में शामिल लोगों की पूरी सूचना लिखनी होगी, शनिवार को यहाँ एक डेस्टिनेशन मैरिज हो रही थी जिसके लिए पार्क व टिन शेड का प्रयोग किया गया, योगेश व तनुज दीक्षित की शिकायत के बाद एसडीएम दीपिका मेहर ने तहसीलदार ब्रजेश कुमार को जांच के निर्देश दिए ।
शनिवार की रात को तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, लेखपाल रिंकू सिंह और लेखपाल लोकेश चौधरी बंसीवट पहुंचे, तब तक शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका था, तहसीलदार ने भांडीरवन के सभी सेवायतों को निर्देशित किया है कि कोई भी कार्यक्रम या शादी कराने से पहले कार्यक्रम व शादी में शामिल सभी लोगों की पूरी जानकारी रजिस्टर में अंकित करनी होगी और कार्यक्रम की लिखित सूचना तहसील में उपलब्ध करानी होगी ।
निरीक्षण के बाद रविवार को तहसीलदार ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते वह देरी से भांडीरवन पहुंच पाए थे, जल्द ही वहाँ की सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी और जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी जबकि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत के कई घंटे बाद अधिकारी पहुंचे, तब तक वहाँ से शादी व दावत के सभी चिन्ह हटा दिए गए थे, आजकल डेस्टिनेशन मैरिज का उच्च घरानों में काफी प्रचलन चल रहा है, भांडीरवन राधा कृष्ण की विवाह स्थली माना जाता है, बहुत से लोगों की मंशा रहती है कि वह भी यहीं शादी करें, भांडीरवन में सेवायतों के दो गुट हैं और दोनों ही गुट यहाँ शादी कि व्यवस्था देखते हैं लेकिन भांडीरवन में इतना स्थान नहीं है कि यहाँ शादी तरीके से हो सके, शादी के चलते यहाँ श्रद्धालुओं को भी दिक्क़त होती है ।







.jpeg)









