ग्राम रोजगार सेवकों को मिला मानदेय, किया विरोध प्रदर्शन

ग्राम रोजगार सेवकों को मिला मानदेय, किया विरोध प्रदर्शन  
-मुख्यमंत्री को भेजा रजिस्टर्ड डाक से मांग पत्र, घर चलाना हुआ दूभर
   चौमुहां (मथुरा) । विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों को विगत 12 माह से मानदेय नही दिए जाने से ग्राम रोजगार सेवकों ने चौमुहां ब्लॉक पर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पंजीकृत डाक से एक पत्र भेजा है, मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष झब्बू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर चौमुहां विकास खंड कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
   रोजगार सेवक संघ के उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उन्हें 12 माह से कोई मानदेय नहीं दिया है, मानदेय नही मिलने की वजह से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, पूरन सिंह का कहना था कि मानदेय नही मिलने से दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए है, वह बच्चों की पढ़ाई लिखाई तक ठीक से नहीं करा पा रहे है, चन्दन सिंह का कहना था कि 12 माह से वह ग्राम पंचायतों में होने वाले आवश्यक कामकाज जैसे मोबाइल, लेपटॉप, डाटा रिचार्ज, स्टेशनरी, मोटरसाइकिल आदि का खर्चा अपनी जेब से वहन कर रहे है, घर चलाने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है । 
  वहीं तुहीराम का कहना था कि प्रदेश सरकार ग्राम रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक सरकारी कार्य रोजगार सेवकों से लिए जा रहे हैं, मानदेय के नाम पर उन्हें 7788 रुपये मिलते हैं, वह भी समय पर नहीं मिल रहे है, ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मांग की है कि ग्राम रोजगार सेवकों की कंटिनजेन्सी समाप्त करते हुए नियमित मानदेय 24000 कर अन्य वर्णित सुविधाएं दी जाए, कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी, तब तक ग्राम पंचायतों में कोई भी रोजगार सेवक कार्य नहीं करेंगा, चंद्रपाल सिंह, मान सिंह, तेजपाल सिंह, योगेश कुमार, विष्णु, सतीश, एसकुमार, जयप्रकाश, भूपेंद्र, प्रशांत प्रेमकुमार, राजाराम, बच्चू सिंह, योगेश शर्मा, उदय सिंह आदि ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685512
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.