ग्राम पंचायत अकबरपुर का किया गया औचक निरीक्षण
ग्राम पंचायत अकबरपुर का किया गया औचक निरीक्षण
-व्यापारी पांच रुपये किलो में ग्राम पंचायत को बेचे प्लास्टिक-डीपीआरओ
चौमुहां (मथुरा) । मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जयसवाल ने ग्राम पंचायत अकबरपुर का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, डीपीआरओ ने अकबरपुर के पंचायत भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी और पॉलीथिन मुक्त तलाब का निरीक्षण किया, उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी का प्रचार प्रसार प्रमुखता से कराया जाए, ग्राम पंचायत में दीवारों पर स्लोगन लिखवाए ।
उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह प्रतिष्ठानों से निकलने वाली प्लास्टिक को एकत्रित कर ग्राम पंचायत को पांच रुपये प्रति के हिसाब से बेच दे ताकि ब्रज रज प्लास्टिक से मुक्त हो सके, जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव से निकलने वाले पानी के लिए बनाए गए फिल्टर चौम्बर को देखकर सन्तुष्टि जताई, उन्होंने गांव के तालाब को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए निर्देश दिए, उन्होंने पंचायत सचिव से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा, इस दौरान एडीओ पंचायत नवेश कुमार सुमन, सचिव राजेश कुमार, पंचायत सहायक सोनिया, कार्यालय सहायक प्रेमचंद उपस्थित रहे ।







.jpeg)









