पागल बाबा बिजलीघर का चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

पागल बाबा बिजलीघर का चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण 
   मथुरा । शहर में वर्टिकल बिजली सिस्टम लागू होने के बावजूद अधिकारी एवं इंजीनियर कार्यालय में समय पर नहीं बैठ रहे हैं, इसकी शिकायत मिलने पर मुख्य अभियंता ने पागल बाबा बिजलीघर एवं हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और निर्देशित किया कि सभी समय पर आएं और उपभोक्ताओं की समस्या सुन उनका निस्तारण कराएं ।
   मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग अचानक पागल बाबा बिजलीघर पहुंचे, यहां मौजूद एक्सईएन अनिल कुमार, सहायक अभियंता संदीप वार्ष्णेय, सहायक अभियंता पंकज शर्मा, सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल आदि के साथ बिजलीघर एवं कार्यालय को चेक किया, आवश्यक रजिस्टर देखे, उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, हेल्प डेस्क को निर्देशित किया कि उपभोक्ता की शिकायत दर्ज कर उसका निस्तारण कराएं, प्रगति से अवगत भी कराएं, उपभोक्ताओं से भी संपर्क करें, सभी को निर्देशित किया कि समय पर कार्यालय आने के साथ कार्यप्रणाली में सुधार लाएं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685521
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.