मथुरा में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र

मथुरा में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र 
   मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा बीती रात्रि जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य को लेकर बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए, एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार कोसी, छाता, नौहझील और जैत सहित कई थानों में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ।
   प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षक कमलेश सिंह को छाता से कोसीकलां भेजा गया है जबकि निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी को जैत से छाता का प्रभारी बनाया गया है, निरीक्षक जगदंबा सिंह को मॉनिटरिंग सेल से हटाकर नौहझील थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं निरीक्षक अरविंद निर्वाल को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल नियुक्त किया गया है, उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल करते हुए सोनू सिंह को नौहझील से जैत थाना अध्यक्ष बनाया गया है ।
   निरीक्षक प्रमोद कुमार को अपराध शाखा जैत से वृंदावन में अपराध द्वितीय का दायित्व दिया गया है जबकि विवेक कुमार को जैत से नौहझील स्थानांतरित किया गया है, इसके अलावा उपनिरीक्षक संजय कुमार को जैत से कृष्णानगर चौकी (कोतवाली) भेजा गया है तथा विपिन तोमर को कृष्णानगर चौकी से जैत थाना भेजा गया है, एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, इस फेरबदल को आगामी समय में बेहतर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1693955
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.