यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल
-आगरा से नोएडा जा रहे थे कार सवाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली कमान
मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये, तीनों कार सवार एक ही परिवार के हैं, ये लोग कार से आगरा से नोएडा जा रहे थे, नौहझील क्षेत्र में देर रात करीब एक बजे सड़क हादसा हो गया, यह दुर्घटना माइलस्टोन 61 के पास हुई, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर बाजना कट चौकी यार्ड में भेज दिया है ।
सड़क हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ जिससे राहगीरों को परेशानी हुई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया, पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है, मामले की जांच की जा रही है, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, आगरा से नोएडा जा रही एक कार ट्रक से टकरा गई थी ।
पीआरवी 1877 ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी बाजना कट मोबाइल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों की पहचान नोएडा के सेक्टर-77 निवासी गौरव चतुर्वेदी (42), उनकी पत्नी दीपा चतुर्वेदी (32) और बेटी वर्निका चतुर्वेदी (13) के रूप में हुई है, तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है, दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है ।







.jpeg)









