आबकारी विभाग व पुलिस ने बरामद की 283 पेटी शराब
आबकारी विभाग व पुलिस ने बरामद की 283 पेटी शराब
-थाना जैंत में दर्ज किया मुकदमा, बन्द बॉडी ट्रक में बड़े-बड़े बॉक्स में मिली शराब
मथुरा । आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा बन्द बाडी के ट्रक में बने लकड़ी के बडे-बडे बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही शराब को चैकिंग के दौरान बरामद कर लिया गया, जब इन बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उनमें अवैध रूप से छुपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद हुई, कुल 283 पेटी शराब जब्त की गई जिनमें 51 पेटी फुल बोतल, 174 पेटी हाफ और 58 पेटी क्वार्टर शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 2526.12 बल्क लीटर बताई जा रही है, यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य थी लेकिन इसे अवैध तरीके से यहां लाया जा रहा था ।
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर ही ट्रक को कब्जे में लेकर शराब को जब्त कर लिया, इस मामले में थाना जैत में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके, जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है, डीएम और एसएसपी के निर्देश पर 30 अप्रैल को थाना जैत क्षेत्र में कार्रवाई की गई, टीम ने कृष्णा वैली के सामने हरियाणा की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी ट्रक को रोका, जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी के बड़े बड़े बॉक्स रखे मिले ।







.jpeg)









