हाइवे पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, जलकर हुई खाक, तीन झुलसे
हाइवे पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, जलकर हुई खाक, तीन झुलसे
चौमुहां । सोमवार देर रात एनएच 19 पर एक सड़क हादसा हुआ, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, यह घटना जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत केएफसी चौमुहां के पास हुई ।
सोमवार रात करीब 1:30 बजे, स्कॉर्पियो कार दिल्ली-आगरा मार्ग पर जा रही थी, तभी वह आगे चल रहे बंद बॉडी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, टक्कर के तुरंत बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई, घटना की सूचना मिलते ही जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची।पुलिसकर्मियों ने जलती हुई कार से तीनों घायलों को बाहर निकाला, उन्हें तत्काल केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ।
घायलों की पहचान कशिश (20 वर्ष), पलक (19 वर्ष) और कपीश तनवर (21 वर्ष) के रूप में हुई है, भरतपुर निवासी कशिश के सिर में गंभीर चोट आई है, हाथरस निवासी पलक के सिर, आँख और मुँह पर चोटें हैं, साथ ही हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है, मेवात (नूह) निवासी कपीश तनवर की नाक पर गहरी चोट लगी है, हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारू कराया, थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें केडी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।







.jpeg)









