राया में घर जाते समय नामजदों ने की युवक से की मारपीट

राया में घर जाते समय नामजदों ने की युवक से की मारपीट
-साम्प्रदायिक झगड़े में राजीनामा करने को लेकर बना रहे थे दबाव
   मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव फजियतपुर की नगरिया में रविवार की साय बाजार से घर जाते समय एक युवक की नामजदों ने मारपीट कर दी जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाना राया में दी है, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी, इस मामले में पुलिस ने दो लोगो पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है ।
  जानकारी के अनुसार फजियत पुर की नगरिया निवासी अरुण पुत्र विजय कुमार राया से गांव जा रहा था, आरोप है कि रास्ते में अरमान राजू ने उसके साथ एकराय होकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बताते चले दो माह पूर्व गांव फजियत पुर की नगरिया में दो पक्षों के बीच हुए साम्प्रदायिक झगड़े में दोनों पक्षो से लोग घायल हो गये थे। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेज दिया। 
 पीड़ित का आरोप है कि उस मामले में आरोपी राजीनामा करने के लिये आये दिन दबाव बना रहे है तथा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया रविवार देर रात्रि को डायल 112  के माध्यम से गांव में झगड़े की सूचना मिली थी सूचना पर मय टीम के गांव पहुंच कर मामले को शांत कराया पीड़ित की तहरीर पर 5 नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुक़ददमा दर्ज किया गया हैँ जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1730119
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.