मोडीफाई दो दर्जन बुलेट के रजिस्ट्रेशन रद्द, चलाया अभियान

मोडीफाई दो दर्जन बुलेट के रजिस्ट्रेशन रद्द, चलाया अभियान
-ओवरलोडिंग, अनफिट स्कूली बसों पर भी सख्ती, पांच ट्रक सीज, 5 ओवरलोड वाहन निरुद्ध
   मथुरा । परिवहन विभाग ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध एक व्यापक घेराबंदी की, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया, अभियान के दौरान टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर लगभग 185 वाहनों की सघन जांच की, इसमें विशेष रूप से उन बुलेट और दोपहिया वाहनों को रोका गया जिन्होंने मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे ।
   अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक ऐसे वाहनों के चालान काटते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 52 के उल्लंघन में उनका पंजीकरण निलंबित कर दिया, इसके अलावा, प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 11 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, सड़कों की उम्र घटाने और हादसों का सबब बनने वाले ओवरलोड वाहनों पर भी कड़ा प्रहार किया गया, एआरटीओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 भारी वाहनों को ओवरलोड पाया गया जिन्हें तत्काल प्रभाव से थाना सुरीर और थाना मांट में निरुद्ध (सीज) कर दिया गया है ।
  परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध परमिट और अनफिट स्कूली बसों को सड़क पर पाए जाने पर सीधे जब्ती की कार्रवाई होगी, अभिभावक अपने बच्चों को जर्जर वैन या बसों में न भेजें और वाहन की फिटनेस खुद भी चेक करें, नियम तोड़ने पर 10,000 रुपये का भारी जुर्माना और पंजीकरण निरस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इस अभियान में एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी और पूजा सिंह सहित प्रवर्तन दल के अन्य सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1730125
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.