ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार से माध्यमिक स्कूलों में लौटेगी रौनक
ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार से माध्यमिक स्कूलों में लौटेगी रौनक
-माध्यमिक स्कूलों में सफाई अभियान जारी, शिक्षक कराएंगे बच्चों का नामांकन
मथुरा । बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों के खुलने के बाद जनपद में ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से सभी माध्यमिक विद्यालयों में रौनक लौट आएगी, इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है जिसके लिए एक वार्षिक कलेंडर जारी कर दिया गया है, वहीं विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षकों ने तैयारी कर दी है, एक जुलाई से ही छात्र संख्या बढ़ाने के लिए "स्कूल चलो अभियान" भी जिले के 550 माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगा ।
जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के कालेज आने से पहले ही कालेजों की साफ सफाई करा लें ताकि एक जुलाई को समय से विद्यालय खुल सकें, इस निर्देश के बाद सभी विद्यालयों में खेल के मैदान, कक्षाओं, लैब आदि की साफ सफाई कराना सभी प्रधानाचार्येां ने करानी शुरू कर दी है, उन्होंने बताया कि दो से चार जुलाई तक जिन विद्यालयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा है, उन 15 कालेजों को छोड़कर सभी विद्यालय एक जुलाई को खुल जाएंगे।
वहीं शिक्षकों का कहना है कि अब एक जुलाई से सभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय विधिवत रूप से खुल जाएंगे, विद्यालयों में रौनक लौट आएगी, पहले दिन विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल होगा, बच्चों के स्वागत के लिए विशेष रूप से विद्यालयों को सजाया जाएगा, नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा ।







.jpeg)









