जनपद के सभी के सभी ब्लॉकों में खुलेंगी मॉर्डन प्रेरणा कैंटीन

जनपद के सभी के सभी ब्लॉकों में खुलेंगी मॉर्डन प्रेरणा कैंटीन
-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, कैंटीन से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
  मथुरा । राज्य सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी 10 विकास खंडों में एक-एक मॉर्डन प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी, इन मॉर्डन कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा ।
   प्रत्येक कैंटीन से छह से दस महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेगें, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा स्वयं मॉर्डन प्रेरणा कैंटीन परियोजना की निगरानी की जा रही है, इन कैंटीनों में ताजा भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा, ये कैंटीन ब्लॉक कार्यालय में खोली जाएंगी, ब्लाकों में आने वाले कर्मचारियों और ग्रामीणों को भी यहां सुविधा मिलेगी ।
   राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त इंद्रपाल सिंह ने बताया, कैंटीनों का संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का एओपी (एसोसिएट ऑफ पर्सन) गठित किया जाएगा, प्रत्येक सदस्य को 30 हजार रुपये का अंशदान करना होगा, कैंटीन ऐसे स्थानों पर स्थापित होंगी, जहां लोगों की आवाजाही अधिक हो, जनपद में फिलहाल राजीव भवन सहित 14 प्रेरणा कैंटीन संचालित हैं, जिन्हें अब आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। समूहों का चयन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी के द्वारा किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1871283
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.