मुडिया मेला क्षेत्र में 24 घंटे खुलेंगे मेडिकल स्टोर
मुडिया मेला क्षेत्र में 24 घंटे खुलेंगे मेडिकल स्टोर
-औषधि निरीक्षक ने मेडिकल संचालकों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
गोवर्धन । मुड़िया मेला को सुगमता से कराने एवं परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधा दिलाने को औषधि विभाग तैयारीयों में जुट गया, 23 से 30 जुलाई तक संचालित मुड़िया पूर्णिमा मेला में ब्रज मेडिकल स्टोर सहित 15-20 मेडिकल स्टोर लगातार 24 घंटे खुलेंगे जिसमें परिक्रमार्थियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, गोवर्धन राधाकुण्ड रोड़ स्थित एक गैस्ट हॉउस में मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ औषधि निरीक्षक ने बैठक कर मेडिकल स्टोर संचालकों को सही एवं अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां बेचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी की दवाइयां मिल सकें ।
औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया की मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर गिरिराज परिक्रमा में आने वाले मेडिकल गोवर्धन, राधाकुण्ड, जतीपुरा के मेडिकल संचालकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है, संचालकों को निर्देश देते हुए कहा की मेडिकल स्टोर में सही एवं अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां हों, इमरजेंसी वाली दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए, परिक्रमार्थियों से मधुर व्यवहार करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जरूरतमंद परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं का सहयोग करें, अन्य मेडिकल संचालक प्रशासन का सहयोग करते हुए अधिक समय तक मेडिकल खोलने के निर्देश दिए हैं ।







.jpeg)









